समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
प्रखंड के मालपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित (+2) उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को विभूतिपुर विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया I
वंही विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सहनी ने विधायक अजय कुमार एवं उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं मुखिया महेश्वर राम को पाग और चादर से सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया I नवनिर्मित भवन का उद्घाटन होने से छात्रों के भौतिक संसाधनों का अभाव समाप्त हुआ है I इससे विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया I
वंही साथ ही आज विद्यालय के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के बीच मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया I इस दौरान विधायक अजय कुमार ने छात्रों को पढ़ाई को लेकर कड़ी मेहनत पर बल देते हुए छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया I
उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन ने छात्रों को कड़ी मेहनत के साथ साथ अनुशासित होने का संदेश दिया I विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने विद्यालय के सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चे को लेकर हर्ष व्यक्त किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना के साथ ही अभिभावकों से सहयोग की अपील किया I शिक्षा प्रेमी विनोद कुमार समीर ने उत्कृष्ट बच्चों को अपने द्वारा लिखी पुस्तक, “फूल और कांटे” भेंट किए I मौके पर सरपंच धर्मेंद्र कुमार रजक , नीलम देवी, प्रबंधकारणी के सदस्य , शिक्षक एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे I



















