नजरिया न्यूज़, अररिया।
अररिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 (मौलवी टोला, खलीलाबाद) में स्वच्छता और विकास को लेकर चलाया जा रहा अभियान अब असर दिखाने लगा है। वार्ड पार्षद आबिद हुसैन अंसारी के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा है” के संकल्प के साथ इलाके में सफाई व्यवस्था और बेहतर रोशनी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
“हर गली साफ, हर मोहल्ला साफ” के लक्ष्य के तहत नियमित सफाई, नालियों की देखरेख और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इससे क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है। रात के समय पर्याप्त रोशनी से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल रही है।
व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से पोस्टर जारी करते हुए उन्होंने अररिया की जनता को यह बताने का प्रयास किया कि वार्ड 25 विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। “जो वादा किया, वो निभा रहा हूँ” के संदेश के साथ उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की।
स्थानीय लोगों की भागीदारी से “चकाचक” अभियान को बल मिला है। “आपका सहयोग, हमारा संकल्प” के साथ वार्ड 25 स्वच्छ और सुरक्षित मोहल्ले की दिशा में एक उदाहरण बनता जा रहा है।



















