– राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों में नोटिस तामीला पर चर्चा
नजरिया न्यूज़, रूबी विनीत, अररिया।
आगामी 09 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर सोमवार को डीएलएसए सेक्रेटरी के प्रकोष्ठ में सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.
बैठक की अध्यक्षता सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हर परिस्थिति में पक्षकारों को थाना माध्यम से भेजे गए नोटिस का तामीला को संबंधित कोर्ट में ससमय उपलब्ध करा दे.
बैठक को संबोधित करते हुए डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना के माध्यम से पक्षकारों को भेजे गए नोटिस का तामीला जल्द से जल्द संबंधित कोर्ट में उपलब्ध करा देने से समीक्षात्मक आंकड़े को बालसा व नालसा को ससमय भेजी जा सकेगी.
सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमलोगों को मिलजुल एकजुटता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों के निपटारा करने में सहयोग प्रदान करना है.
बैठक में भरगामा थाना से रंजना गुप्ता, घूरना थाना से कुणाल श्रीवफुलकाहा थाना से गुलशन कुमार, यातायात थाना से प्रेम चंद्र कुमार, पलासी स मिथिलेश कुमार, कुआरी से भरत प्रसाद सिंह, बैरगाछी से ज्वाला प्रसाद, तारबाड़ी थाना से रंजीत कुमार, कुर्साकांटा थाना से अभिषेक नारायण ज्योति, मदनपुर से श्याम सुंदर, रानीगंज से अजय कुमार पासवान सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे.



















