नजरिया न्यूज़, अररिया।
पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य तीन राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रचण्ड प्रदर्शन एवं लगातार मिल रही बढ़त के उपलक्ष्य में अररिया के चांदनी चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी का इज़हार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा जी ने की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सभी राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बढ़त देश की जनता के विश्वास, विकास के प्रति प्रतिबद्धता एवं सुशासन की स्वीकृति का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश देश को मजबूत नेतृत्व एवं स्थिर सरकार की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण की नीतियों एवं समावेशी विकास के कारण जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है, जिसका परिणाम आज चुनावी रुझानों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इस भव्य विजय उत्सव में मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव, जिला प्रवक्ता अविनाश सिंह,अररिया विधानसभा संयोजक विकाश भगत, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चाँदनी सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति भगत,पूर्व नगर अध्यक्ष देवानंद मिश्रा,रंजित कुमार दास, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आनन्द मोहन झा, मंगल यादव, प्रदीप कुमार पासवान, संजय गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र झा, संजय भगत, जय प्रकाश गुप्ता, नीरज ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔶 जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा जी का वक्तव्य:
जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा जी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों में मिल रही यह प्रचण्ड बढ़त इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतियों, सिद्धांतों एवं नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखती है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में जो विकास कार्य, गरीब कल्याण योजनाएं एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की गई है, उसी का परिणाम आज जनता के समर्थन के रूप में सामने आ रहा है।
श्री झा ने कहा कि यह बढ़त आने वाले समय में एक बड़े जनादेश का संकेत है और भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार जनता के बीच रहकर सेवा एवं समर्पण के भाव से कार्य करते रहना चाहिए।

















