नजरिया न्यूज़, पलासी, अररिया। संजय ठाकुर।
पलासी प्रखंड क्षेत्र के कालियागंज पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी मनोज कुमार साह बीते 25 माह से लापता हैं।लापता युवक मनोज कुमार साह (22 वर्ष) पिता गंगासागर साह बताया जाता है।परिजनों के अनुसार मनोज घर से लुधियाना जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क परिवार से टूट गया।तब से आज तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों तथा कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।युवक की मां और भाभी ने रोते हुए बताया कि मनोज के गायब होने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।
उन्होंने कहा कि बेटे के इंतजार में घर का हर सदस्य दिन-रात परेशान है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मनोज कुमार साह के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्क्रीन पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।मां ने घोषणा की है कि मनोज का सही पता बताने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।इधर युवक के लंबे समय से लापता रहने पर गांव व आसपास के क्षेत्र में भी चिंता और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
किसी प्रकार के जानकारी मिलने पर कृपया इस नंबर पर जानकारी दें या संपर्क करें। 7903908313/9065665623/7707833796

















