नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिले में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहा।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही, परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।




















