नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा-निर्देश में जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों पर नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया।
परीक्षा में कुल 1896 अभ्यर्थियों में से 1836 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पूर्व उनके प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र का कड़ाई से सत्यापन किया गया। साथ ही सघन जांच (फ्रिस्किंग) के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक पूरे समय सक्रिय रहे और परीक्षा की निगरानी करते रहे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।



















