नजरिया न्यूज़, अररिया।
अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध आज दिनांक 02.05.2026 को छापेमारी के क्रम में खान निरीक्षक द्वारा रानीगंज अंचल अन्तर्गत 01 ट्रैक्टर को अवैध बालू मिट्टी परिवहन के क्रम में जप्त कर रानीगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सुरक्षार्थ रखा गया है, जिसका ट्रैक्टर चेचिस नम्बर WYTG28428132113 है, संबंधित वाहन पर लघु खनिज सहित 1.05 लाख रू० दण्ड अधिरोपित किया गया है।
निदेशानुसार खान निरीक्षक के द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार जिला अन्तर्गत छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि आगे भी अवैध खनन / परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु अवैध खननकर्त्ता/परिवहनकर्त्ता के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।




















