समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाकपा अंचल परिषद कार्यालय परिसर पर भाकपा अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन उपरांत एक सभा आयोजित की गई।सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने मई दिवस के अवसर पर कहा कि सनo 1886 में शिकागो शहर के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया, और अपनी कुर्बानी देकर 8 घण्टा काम, 8 घण्टा आराम, 8 घण्टा मनोरंजन आदि का मांग मनवा लिया था।साथ ही निजी कामों को लेकर लगातार संघर्ष किया।
आज देश मे केंद्र की सरकार ने मजदूरों के 44 श्रम कानून को समाप्त कर 4 लेवर कोड के माध्यम से मालिक पछि श्रम कानून बनाई गई है, जिससे मजदूरों को काम के घण्टे बढ़ेंगे।
मौके पर सभा को विनोद कुमार समीर, एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा, जगदेव दास, महेश्वर राम, तिरपित राय, सुरेंद्र सिंह आदि ने सम्बोधित किया।






















