समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर 32 नम्बर रेलवे गुमटी स्थित आरओबी पुल निर्माण के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दिया।
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला सिपाही से मोबाइल छिनने के प्रयास के दौरान एक श्रृंगार दुकानदार युवक को गोली मार दिया।उक्त घटना को लेकर शहर में दहशत फैल गया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जख्मी युवक को आस पास के दुकानदारों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान शहर के भीआईपी कॉलोनी निवासी आतिश साह के पुत्र केशव साह उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।वंही घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली का खोखा एवं 10 कदम पर एक जिंदा गोली बरामद किया है।
वंही पुलिस अगल बगल सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाल रही है।
वंही मौके पर एसएफएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस तरह की दिनदहाड़े घटना के बाद लोगों में अफरातफरीमच गई।
घटना को लेकर बताया जाता है कि गुरुवार को थाने की एलटीएफ टीम की महिला सिपाही सपना कुमारी और खुशबू कुमारी दोनों सादे लिवास में पैदल बाजार से थाने की ओर जा रही थीं। इसीक्रम में उक्त घटना स्थल पर अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक महिला सिपाही ने बदमाश को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने भी जवाबी हमला किया।
हंगामा सुनकर आसपास के दुकानदार को दौड़कर आते देख बदमाशों ने आगे की ओर भाग गया।कुछ ही दूर जाने के बाद सड़क जाम होने के कारण बदमाश ने पुनः लौटकर इसी रास्ते से आया जहां सभी दुकानदार एवं अन्य लोग के साथ केशव भी मौजूद थे।इसीक्रम में बदमाशों को पुनः आते देख लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।इस दौरान बदमाशों ने गोली चला दी जिससे सामने खड़े केशव के हाथ में गोली लग गई।
थाने से 100 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क और संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े ऐसी वारदात ने लोगों में दहशत पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है।
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा
गांव में ही राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम पर की टिप्पणी...





















