सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज बिहार के पहले शंकर आई हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने विधिवत पूजा-पाठ कर अस्पताल का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरीराज सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह अत्याधुनिक आई हॉस्पिटल नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किया गया है। उद्घाटन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया गया। शंकराचार्य ने अस्पताल को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक आंखों के बेहतर इलाज के लिए लोगों को चेन्नई के शंकर नेत्रालय सहित अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन इस अस्पताल के खुलने के बाद कोशी-सीमांचल और पूरे बिहार के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों में इस अस्पताल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह संस्थान क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया आयाम स्थापित करेगा।
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा
गांव में ही राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम पर की टिप्पणी...





















