केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बयान दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे एग्जिट पोल पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं करेंगे, हालांकि रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और मौजूदा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। गिरिराज सिंह ने इशारों में आरोप लगाया कि इस बार पहले की तरह दबाव और प्रभाव नहीं चल पाया, जिसकी वजह से सत्ता पक्ष में बेचैनी है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें चुनाव के अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा
गांव में ही राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम पर की टिप्पणी...





















