आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
सोमवार को रानीगंज अंचल में नए सीओ के रूप में रविकांत सिंह ने योगदान किया है.सीओ ने योगदान लेने के बाद अंचल निरीक्षक सत्यनारायण सिन्हा,प्रधान सहायक संजय कुमार ,कैलाश नाथ सहित सभी,राजस्व कर्मचारियों से बातचीत किया साथ हीं सभी को समय से कार्यलय आने की बात कही. मौके पर सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र में जो भी लंबित मामले हैं,उनकी सूची तैयार की जा रही है.
सभी लंबित मामले का त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्य किया जाएगा.भूमि विवाद को कम करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी.साथ हीं उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र के गरीब ,दबे ,कुचले ,वंचितों का विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा.लेकिन रानीगंज अंचल क्षेत्र में काफी भूमि विवाद है,जो नए अंचल अधिकारी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.





















