• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
जयप्रकाश नगर में बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा, क्षेत्र बना भक्तिमय

भागलपुर में चैंबर में घुसकर अधिकारी को गोलियों से भूना:नगर परिषद में फायरिंग करते घुसे अपराधी

May 1, 2026
अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

July 30, 2026
अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

July 29, 2026
नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

July 29, 2026
अररिया – जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से हमला; घायल सदर अस्पताल रेफर

अररिया – जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से हमला; घायल सदर अस्पताल रेफर

July 28, 2026
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

July 27, 2026
अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

July 27, 2026
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

July 27, 2026
धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

July 27, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

July 27, 2026
भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

भूमिहीन 12 परिवारों को मिली 3-3 डिसीमल जमीन की बंदोबस्ती, प्रशासन ने वितरित किए पर्चे

July 27, 2026
बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

बदहाल बाढ़ आश्रय स्थल बना जलावन रखने का ठिकाना, आपदा में नहीं आएगा काम

July 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

भागलपुर में चैंबर में घुसकर अधिकारी को गोलियों से भूना:नगर परिषद में फायरिंग करते घुसे अपराधी

by Office Araria
May 1, 2026
0
जयप्रकाश नगर में बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा, क्षेत्र बना भक्तिमय
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 23

– चेयरमैन सह भाजपा नेता के सिर में भी गोली मारी*

– पुलिस की पांच गोलियों से छलनी हुआ रामधनी यादव*

गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर।

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को अपराधियों ने घुसकर कार्यपालक अधिकारी कृष्णा भूषण की हत्या कर दी। वहीं, नगर परिषद के चेयरमैन सह भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू को भी सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि अपराधी चेयरमैन की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन कार्यपालक अधिकारी ने विरोध किया तो ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को सिर में गोली मारकर अपराधी भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालक अधिकारी कृष्णा भूषण की पत्नी यूपी में एडीएम पद पर कार्यरत हैं।पुलिस सूत्रों की मानें तो टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ आपसी वर्चस्व को लेकर चेयरमैन-उपचेयरमैन के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। एक शूटर की पहचान की जा रही है।

बोले प्रत्यक्षदर्शी – ऑफिस में घुसते ही की फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शी कृष्णभूषण उर्फ रंजीत कुमार ने बताया कि, मंगलवार को करीब 3 बजे के आसपास नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन और कार्यपालक पदाधिकारी बैठे हुए थे। कार्यालय में बाकी लोग भी मौजूद थे। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक 3 से 5 की संख्या में अपराधी बुलेट से सवार होकर पहुंचे और सीधे कार्यालय के अंदर घुस आए। इसके साथ ही अपराधियों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहले 2 गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद लगातार 2 से 4 राउंड और फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि हम सभी लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा कि चेयरमैन और कार्यपालक अधिकारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे।इसके बाद हम लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में दोनों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। उन्होंने बताया कि अपराधी इतने बेखौफ थे कि कई लोगों के वहां रहने के बावजूद गोली चलाने से वे नहीं डरे और यह सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि हम लोग कुछ समझ भी नहीं पाए।

बीपीएससी 59वें बैच के अधिकारी थे कृष्णा भूषण कुमार

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा भूषण कुमार बीपीएससी 59वें बैच के अधिकारी थे। वे मूल रूप से मधुबनी शहर के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी मोतिहारी में हुई थी। उनके ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 30 जुलाई 2025 को सुल्तानगंज नगर परिषद में पदभार संभाला था। इसी साल फरवरी में सुल्तानगंज नगर परिषद ने बेस्ट अकाउंट्स प्रैक्टिस अवार्ड में देशभर में पहला स्थान हासिल किया था, जिसके लिए कृष्णा भूषण कुमार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था।

चेयरमैन के सिर में गोली लगी

वारदात के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि, घटना के बाद दोनों को तत्काल सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. कुंदन भाई पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही कार्यपालक अधिकारी कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई है। चेयरमैन राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी,एसएसपी प्रमोद कुमार, डीएसपी और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

लोकल पॉलिटिक्स की वजह से हुई घटना

इस बावत जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने बताया कि यह लोकल पॉलिटिक्स का परिणाम लग रहा है। चेयरमैन को 2 गोली लगी है। एक गोली सिर में लगी है, दूसरी फेफड़े में फंसी हुई है। कार्यपालक पदाधिकारी की मौत हो गई है। ये बहुत ही दुखद घटना है। चेयरमैन की स्थिति ठीक नहीं है। मैंने उन्हें अस्पताल में जाकर देखा है। उन्हें पटना रेफर किया जा रहा है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडियो एक्स पर लिखा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में “मारब सिक्सर की 𝟔 गोली छाती में”….गाकर भाजपाई गुंडों को खूब प्रोत्साहित किया था। अब तो उन अपराधियों का ही मुख्यमंत्री है। बीजेपी सरकार में हत्या होना अब मंगलराज की श्रेणी में आता है।’

पुलिस की पांच गोलियों से छलनी हुआ रामधनी यादव

गोलीबारी के मुख्य अभियुक्त नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति कुख्यात रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। घटना के बाद वह पुलिस गिरफ्तारी के डर से ऑटो से थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उससे घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री को लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की। पूछताछ में अभियुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में हथियार छिपाने की जानकारी दी। पुलिस टीम जब उसे लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची, तभी उसके सहयोगी अपराधी पीछे-पीछे पहुंच गए और पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान रामधनी यादव ने भी मौका पाकर पिस्टल से पुलिस पर गोली चला दी। इस फायरिंग में डीएसपी नवनीत कुमार के साथ इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड की फायरिंग

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिसमें रामधनी यादव के सीने, पीठ की ओर रीढ़ की हड्डी में पांच गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस अभिरक्षा में हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक दीपक है, जबकि दूसरा रामधनी यादव का साला बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर पुलिस ने रामधनी यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि फोरेंसिक टीम ने जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल पहुंच कर रामधनी के शव की जांच की है। इधर सीआईडी एसपी के नेतृत्व में एक टीम सुलतानगंज पहुंची है। नगर परिषद के उपसभापति, सभापति और नगर परिषद कार्यालय में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जबकि देर रात से सुबह तक आईजी भागलपुर विवेक कुमार सुलतानगंज में कैंप करते रहे।

एकाएक हमलावर हो गया रामधनी और उसका गिरोह

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके द्वारा और अज्ञात अपराधियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

by Office Araria
July 30, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अररिया स्थित दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का केंद्र...

अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

by Office Araria
July 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया, 28 जुलाई 2026।मानवता और सामाजिक सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए अररिया जिले के पत्रकार एवं...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

July 30, 2026
अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

July 29, 2026
नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

July 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह
  • अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं
  • नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।
  • अररिया – जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से हमला; घायल सदर अस्पताल रेफर
  • अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In