लोगों ने किया जोरदार स्वागत; बधाई देने वाले लोगों का लगा रहा तांता
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर लगातार जीत हासिल करने वाले विजय चौधरी के उपमुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद आज सोमवार को अपने पैतृक गांव केवटा पहुँचने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
वंही उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर पिता स्व जगदीश चौधरी पूर्व विधायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
वंही पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद गांव आने पर कैसा लगा ? तो उन्होंने बताया कि गांव आकर्षण कुछ नया अनुभव का प्रभाव ही होता है।नए माहौल में गांव पहुंचे तो वो पुराने माहौल में पहुचा देता है तभी वो सच्चा गांव है और सच्चा लगाव है।यहां पर नवीन परिस्थितियों में पुरानी स्मृतियां यदि मानस पटल पर नहीं आ जाय तो समझिए उस मिट्टी में दम कहां है।हमलोग तो बचपन से ही यंही पर वोलीवॉल, फुटवाल और कबड्डी खेले हैं।हमलोगों के शरीर में इम्नियुटी कहे या ताकत की प्रबृत्ति है वो तो इसी गांव की मिट्टी से हमारे खून में गई है।इसलिए जब जब अपने गांव आता हूं तो इसके मिट्टी से शरीर के खून में स्पंदन होता है,
जो पीछे की स्मृतियों में पहुंचा देता है।साथ बिहार की विकास को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तो नीतीश कुमार ने जो किया है वो ऐतिहासिक है, जो देश और दुनिया भी गवाही दे रहा है।जहां बिहार का का जर्रा जर्रा तरक्की का दास्तान कह रहा है।और खुशी की बात है कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के रास्ते ही चलेंगे।हमने विधानसभा में भी कहा था कि लोगों ने भी इसी इच्छा के तहत 2025 फिर से नीतीश 2030 फिर नीतीश स्वाभाविक रूप से संकल्पित है नीतीश कुमार के रास्ते ही चलकर बिहार का विकास करना है।
बताया जाता है कि विजय चौधरी का एसबीआई बैंक में अधिकारी से डिप्टी सीएम तक 44 साल का सफर मिसाल बना।उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत उनके पिता के निधन के बाद हुई।इसके पहले विजय चौधरी एसबीआई बैंक में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।





















