नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।
फारबिसगंज प्रखंड के ठिलामोहन पंचायत अंतर्गत हलहलिया वार्ड संख्या 05 निवासी एवं कशिश न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता राकेश कुमार उर्फ मंटू भगत के 100 वर्षीय पिता जनार्दन प्रसाद भगत का रविवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. जनार्दन प्रसाद भगत एक सरल, मिलनसार और सम्मानित व्यक्ति थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शोक की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मुखिया अशोक यादव, सरपंच शंकर प्रसाद ऋषिदेव, पूर्व मुखिया विद्यानंद पासवान, शिव नारायण यादव, गणेश भगत, बलराम भगत, श्याम केसरी भगत, उगरानंद भगत, मुन्ना भगत, सुरेंद्र प्रसाद यादव, विजय मंडल, जयराम यादव, दिलीप यादव, सिकेंद्र यादव एवं परमानंद यादव सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
ग्रामीणों ने कहा कि उनका जीवन सादगी और समाज सेवा का प्रतीक था, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।





















