समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
भाकपा कार्यालय परिसर पर रविवार को समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मज़दूर की यूनियन की बैठक कॉ पवन कुमार आजाद की अध्यक्षता में आयोजित गई।
बैठक को यूनियन के महासचिव रामबिलास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बीड़ी श्रमिकों को एसo के o नसिरउद्दीन बीड़ी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गत 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) वार्ता के माध्यम से 27 रूपये 60 पैसा प्रति हजार बीड़ी मजदूरी आगामी 01 मई 2026 से बढ़ाई गई है। पहले बीड़ी श्रमिकों को 199 रुपया प्रति हजार बीड़ी पर मजदूरी मिलती थी जो अब एक मई मजदूर दिवस के दिन से 27 रूपये 60 पैसा से बढ़कर 226 रुपया 60 पैसा प्रति हजार के दर से मिलनी है।
श्रमिकों ने मजदूरी वृद्धि पर बीड़ी नियोजक को धन्यवाद दिया।
वंही बैठक के माध्यम से जिले के प्राइवेट एवं लोकल बीड़ी बनवाने वाले बीड़ी मालिकों सेआग्रह किया गया कि वे भी बीड़ी मजदूरों को बीड़ी मजदूरी में वृद्धि करें अन्यथा बाध्य होकर बीड़ी श्रमिक अपने हक के लिए आंदोलन करेगी।
साथ ही बैठक में जनगणना 2027 पर भी चर्चा हुई तथा यूनियन ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अप्रैल 2026 से आगामी 1 मई 2026 तक स्व -गणना (सेल्फ एनमेराशन ) पोर्टल की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। जिसका लाभ उठानें का निर्णय लिया गया। बैठक में बीड़ी श्रमिकों को नया बीड़ी परिचय पत्र बनाने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमिटी के गठन करने में विलम्वता पर खेद व्यक्त करते हुए श्रम कल्याण संगठन भारत सरकार से मांग की गई की टास्क फोर्स कमिटी का गठन कर बीड़ी श्रमिकों को शीघ्र बीड़ी परिचय पत्र दिया जाए। बैठक में आगामी 1 मई मजदूर दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, आल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंहसराय में आगामी 22 से 24 अगस्त 2026 को होगी इसकी तैयारी में जुटने का निर्णय लिया गया। मौके पर बैठक को विनोद कुमार समीर,महेश्वर राम,जगदेव दास, मजहर आलम,कारो देवी,सुदामा देवी,विष्णुदेव दास,उस्मान अंसारी, शंकर राम, पनमा देवी, मंजू देवी, सायरा बानो, बानो खातून, खखनु पंडित , मोहम्मद असगर तिरपीत राय आदि ने संबोधित किया।





















