नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से मंडलकारा अररिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जेल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंदियों के लिए उपलब्ध भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।










