नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया
बुधवार को सीबीएसई के कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम प्रकाशित हुआ। जिसमें मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर0एस0 के सभी छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त किये। यह जानकारी मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया है। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने यह भी बताया कि बच्चों के द्वारा शत प्रतिशत रिजल्ट का पिछला इतिहास एक बार पुनः दोहराया गया, जो काबिलेतारिफ है। इससे संपूर्ण विद्यालय परिवार में खुशी व्याप्त है। बताया गया कि विद्यालय की टॉपर सृष्टि कुमारी रही हैं, जिसने 98% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके बाद हर्षित राज ने 97 अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यश केडिया 95 ,पीयूष कुमार 95 ,यशवी मित्तल 95 इसके अलावा हमजा 94, दीपन्निता दास गुप्ता 94, शिल्पी 93, एहसान जमील 92, जिया कुमारी 90, अदिति 90, तस्लीम कौसर 90, ताबीज नसीम 90 व तासिब नसीम को 90 अंक प्राप्त किया है।
विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने बताया कि इस वर्ष सीबीएसई की परीक्षा में 196 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा फल पर मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आर एस रुंगटा उपाध्यक्ष, महावीर प्रसाद रुंगटा जी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की तथा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्राओं को ट्रस्ट द्वारा स्कॉलरशिप एवं सम्मानित करने की बात कही।





















