• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में जलवायु अनुकूल कृषि पर हितधारकों की विचार-विमर्श बैठक आयोजित

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में जलवायु अनुकूल कृषि पर हितधारकों की विचार-विमर्श बैठक आयोजित

March 30, 2026
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

July 21, 2026
डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

July 21, 2026
पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

July 21, 2026
चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब

चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब

July 21, 2026
बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

July 21, 2026
सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

सहरसा की बेटी शांभवी झा ने पटना में बिखेरा सुरों का जादू, मंत्रियों और गणमान्य लोगों ने की जमकर सराहना

July 21, 2026
मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल; माता-पिता और दादा-दादी ने जताई प्रसन्नता

मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल; माता-पिता और दादा-दादी ने जताई प्रसन्नता

July 21, 2026
पटना में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव’।

पटना में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना नाट्य महोत्सव’।

July 20, 2026
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के खिलाफ पलासी में उग्र विरोध प्रदर्शन

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के खिलाफ पलासी में उग्र विरोध प्रदर्शन

July 20, 2026
किसान की बेटी ने नीट में मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक 5848 हासिल, गांव में जश्न

किसान की बेटी ने नीट में मारी बाजी, ऑल इंडिया रैंक 5848 हासिल, गांव में जश्न

July 20, 2026
मानव तस्करी के खिलाफ महलगांव पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स

मानव तस्करी के खिलाफ महलगांव पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स

July 20, 2026
जोकीहाट में “जागो सीमांचल” पदयात्रा, पेपर लीक के खिलाफ गूंजी युवाओं की आवाज

जोकीहाट में “जागो सीमांचल” पदयात्रा, पेपर लीक के खिलाफ गूंजी युवाओं की आवाज

July 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 22, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में जलवायु अनुकूल कृषि पर हितधारकों की विचार-विमर्श बैठक आयोजित

by Office Araria
March 30, 2026
0
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में जलवायु अनुकूल कृषि पर हितधारकों की विचार-विमर्श बैठक आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 29

नजरिया न्यूज़ पटना।
भारतीय कृषि अनुसंधानपरिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 30 मार्च, 2026 को “जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम” पर हितधारकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वैज्ञानिकों, परियोजना कर्मियों तथा बिहार के गया जी एवं बक्सर जिलों के किसानों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने की। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकों का आंशिक कार्यान्वयन अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकता है । इस संदर्भ में उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अवशेष प्रबंधन के बिना शून्य जुताई अपनाने से सही परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि विशिष्ट समस्याओं के समाधान हेतु कार्य-योजना तैयार की जानी चाहिए तथा विभिन्न हितधारकों को शामिल करते हुए रणनीतियाँ विकसित की जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने किसानों की समस्याओं के अनुरूप प्रशिक्षण पुस्तिकाओं के विकास, गाँव स्तर पर “जलवायु प्रतिक्रिया समूह” के गठन तथा किसानों की परिस्थितियों के अनुसार प्रौद्योगिकियों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कार्यक्रम के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने सूखा, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन तथा घटती मृदा उर्वरता जैसी जलवायु परिवर्तन जनित चुनौतियों के प्रति कृषि सहिष्णुता बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने फसल विविधीकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, बक्सर ने अपने संबोधन में किसानों को बताया कि जलवायु अनुकूल तकनीकें न केवल उत्पादन बढ़ाती हैं, बल्कि जल, मृदा एवं श्रम जैसे प्राकृतिक संसाधनों की भी बचत करती हैं, जिससे खेती की लागत में कमी आती है। उन्होंने किसानों को स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी जिससे उनकी आय में वृद्धि हो ।
बैठक के दौरान सूखा, टर्मिनल हीट, जल उत्पादकता, फसल चक्र प्रणाली, मृदा उर्वरता प्रबंधन तथा जलवायु सहिष्णु किस्मों के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सीमित सिंचाई सुविधा, जंगली जानवरों का प्रकोप तथा कृषि यंत्रों की अनुपलब्धता जैसी प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया। इन चुनौतियों के बावजूद किसानों ने जलवायु अनुकूल कृषि हस्तक्षेपों के सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया, जिससे उनकी कृषि प्रणाली में सुधार हुआ है।
इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अभय कुमार, प्रधान अन्वेषक, जलवायु अनुकूल कृषि ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक के उद्देश्यों एवं वर्तमान वर्ष में हुई प्रगति की जानकारी दी। इसके पश्चात डॉ. देवकरण, प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर ने बक्सर जिले तथा डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने गया जी जिले में चल रही गतिविधियों की संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जिनमें उन्होंने जमीनी स्तर पर जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के क्रियान्वयन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि इन हस्तक्षेपों ने किसानों को किस प्रकार लाभान्वित किया है।
बैठक में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 10 किसान शामिल थे। इनमें गया जी जिले के अमेठी गाँव के श्री रंजीत महतो ने जल संकट से निपटने हेतु फसल विविधीकरण, फलदार वृक्षों की खेती, रेज्ड बेड पर मक्का उत्पादन, मशरूम उत्पादन एवं फसल अवशेष मल्चिंग जैसे उपायों को अपनाने का अपना अनुभव साझा किया। उनके प्रयासों को जमीनी स्तर पर जलवायु अनुकूल कृषि के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में सराहा गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रक्षेत्र भ्रमण भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, पोषण वाटिका तथा संस्थान के अन्य प्रायोगिक प्रक्षेत्रों का अवलोकन किया और जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे प्रदर्शनों एवं अनुसंधान गतिविधियों को देखा।
बैठक का समापन वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं एवं किसानों के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को और सुदृढ़ करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। अंत में डॉ. धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

by Office Araria
July 21, 2026
0

वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज 21जुलाई 2026। धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-26 में चावल आपूर्ति की समीक्षा डीएम किशनगंज...

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

by Office Araria
July 21, 2026
0

​मुजफ्फरपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के रॉयल मैरिज हॉल में एक विशेष कार्यक्रम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा

July 21, 2026
डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट

July 21, 2026
पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर

July 21, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • किशनगंज, बिहार -समितियों ने अभी तक 2968.8 एमटी चावल की आपूर्ति नहीं की है, डीएम ने की समीक्षा
  • डीएम के नेतृत्व में 200 मरीजों को बांटे गए फूड बास्केट
  • पलासी के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी, स्मार्ट टीवी व यूपीएस ले उड़े चोर
  • चहटपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर से जगी उम्मीद, जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ा जनसैलाब
  • बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In