• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

February 27, 2026
सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

February 27, 2026
मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

February 27, 2026
सहरसा – शहर के कहरा कुटी में श्रीमान श्रीमती आधुनिक वस्त्र शोरूम का उद्घाटन

सहरसा – शहर के कहरा कुटी में श्रीमान श्रीमती आधुनिक वस्त्र शोरूम का उद्घाटन

February 27, 2026
सहरसा – बेरोजगार युवाओ का स्किल डेवलपमेंट कर रहा नेक्सोग्राफिक्स प्रा लिमिटेड

सहरसा – बेरोजगार युवाओ का स्किल डेवलपमेंट कर रहा नेक्सोग्राफिक्स प्रा लिमिटेड

February 27, 2026
सहरसा – क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद की 95 वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

सहरसा – क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद की 95 वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

February 27, 2026
सहरसा – दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला -सह- प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य शुभारंभ

सहरसा – दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला -सह- प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य शुभारंभ

February 27, 2026
सहरसा – फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन

सहरसा – फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन

February 27, 2026
बिहार पुलिस सप्ताह पर दरभंगा में रक्तदान शिविर, 33 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

बिहार पुलिस सप्ताह पर दरभंगा में रक्तदान शिविर, 33 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

February 27, 2026

मेंटेनेंस कार्य को लेकर 27 फरवरी को अररिया शहरी क्षेत्र में तीन घंटे बिजली बाधित

February 27, 2026
दिवारी स्थान के विषहरा मंदिर परिसर में दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

दिवारी स्थान के विषहरा मंदिर परिसर में दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

February 27, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत व मेडिएशन पर चर्चा, होली मिलन से सजा न्यायालय परिसर

राष्ट्रीय लोक अदालत व मेडिएशन पर चर्चा, होली मिलन से सजा न्यायालय परिसर

February 27, 2026
अररिया में सांसद ने किया गृह मंत्री का स्वागत

अररिया में सांसद ने किया गृह मंत्री का स्वागत

February 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 27, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

by Office Araria
February 27, 2026
0
मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 54
  • कुल 13 लाख किशोरियों को टीकाकृत करने का है लक्ष्य
  • जिला स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर भी अभियान होगा संचालित

नजरिया न्यूज़, मोतिहारी।

बिहार की बेटियों के सुरक्षित और सुनहरे भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ते हुए प्रदेश की 13 लाख किशोरियों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को पूरी तरह निःशुल्क करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का देशव्यापी शुभारंभ शनिवार को अजमेर राजस्थान से करेंगे। प्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान,पटना से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से होगा। अभियान के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में लॉचिंग स्थल पर 20 किशोरियों को ग्राडासील टीका लगाया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि अभियान के तहत वैसी किशोरियां जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं, वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर इस घातक सर्वाइकल कैंसर से बचाव का ‘सुरक्षा कवच’ प्राप्त कर सकेंगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब तक अत्यधिक महंगा होने के कारण यह टीका केवल संपन्न परिवारों की पहुंच तक ही सीमित था, लेकिन अब इसे जन-जन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह अभियान पहले जिला स्तर पर फिर प्रखंड स्तर पर भी संचालित किया जाएगा।

  • टीके से रोका जा सकता है एचपीवी कैंसर संक्रमण

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है, जिसके कारण हर साल हजारों महिलाएं असमय काल के गाल में समा जाती हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में देश भर में करीब 78,499 नए मामले सामने आए और 42,392 मौतें दर्ज की गईं। यह बीमारी मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होती है, जिसे समय रहते केवल एक टीके के माध्यम से 93 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। बिहार सरकार ने इसे अपनी प्राथमिकता में रखते हुए राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिशों को लागू किया है, जिसके तहत 14 साल की बच्चियों को इस टीके की एक ही खुराक दी जाएगी, जो उन्हें जीवन भर इस जानलेवा संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है।

  • टीके की प्रभावशीलता और वैश्विक स्वीकार्यता

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। 160 देशों ने एचपीवी टीकाकरण को अपने नेशनल टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने इसे प्रमाणित किया है। वर्तमान में यह टीका दुनिया के 160 देशों में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है और दिसंबर 2022 तक 50 करोड़ से अधिक खुराकें वितरित की जा चुकी हैं। यह टीका उन वायरस वेरिएंट्स (16 और 18) के खिलाफ 93 प्रतिशत तक प्रभावी है, जो भारत में 83 प्रतिशत कैंसर के मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। यह टीका न केवल जान बचाता है, बल्कि परिवारों को भविष्य में होने वाले भारी-भरकम इलाज के खर्च और मानसिक प्रताड़ना से भी सुरक्षित रखता है।

  • लक्षणों की पहचान और बचाव ही एकमात्र उपाय

चूंकि इस कैंसर के शुरुआती चरण में जननेंद्रियों से असामान्य रक्तस्राव या दर्द जैसे कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। बीमारी बढ़ने पर ही वजन कम होना, पैरों में सूजन या पीठ दर्द जैसे संकेत मिलते हैं। ऐसे में बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। विशेषज्ञों का मानना है कि 35 से 45 वर्ष की आयु में जब महिलाएं अपने परिवार और नौकरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण सहारा होती हैं, तब यह बीमारी उन्हें अपनी चपेट में लेती है। टीकाकरण के माध्यम से इस जोखिम को लगभग समाप्त किया जा सकता है।

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म यू-विन से होगी मॉनिटरिंग

इस महाभियान को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘यू-विन’ का सहारा ले रहा है। अभिभावक अपनी बेटियों का पंजीकरण घर बैठे या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर करा सकते हैं और टीकाकरण के पश्चात डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। हालांकि, टीके के बाद मामूली दर्द या हल्का बुखार जैसे सामान्य लक्षण दिख सकते हैं, जो दो-तीन दिनों में स्वतः ठीक हो जाते हैं। बिहार के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पटना जैसे शहरी इलाकों तक इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है ताकि राज्य की कोई भी बेटी इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

by Office Araria
February 27, 2026
0

1804 स्कूलों में शनिवार तक लगेगा विशेष बूथ, छूटे हुए लोगों को भी किया जाएगा कवर जिले में 93 प्रतिशत...

मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

by Office Araria
February 27, 2026
0

एईएस नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग की व्यापक रणनीति: प्रशिक्षण, दवा भंडारण और जागरूकता अभियान पर विशेष जोर शून्य मृत्यु दर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0
सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा

February 27, 2026
मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

February 27, 2026
मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

February 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा
  • मोतिहारी -प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
  • मुजफ्फरपुर – एईएस/जेई रोकथाम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन
  • सहरसा – शहर के कहरा कुटी में श्रीमान श्रीमती आधुनिक वस्त्र शोरूम का उद्घाटन
  • सहरसा – बेरोजगार युवाओ का स्किल डेवलपमेंट कर रहा नेक्सोग्राफिक्स प्रा लिमिटेड

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!