सहरसा। विकास कुमार। भारत माता के वीर आत्मबलिदानी सपूत परम देशभक्त क्रांतिवीर पंडित चंद्रशेखर आजाद जी की 95वीं बलिदान दिवस आजाद युवा विचार मंच के द्वारा धूम धाम से शुक्रवार को मनाया गया। अशोक झा लाल कि अध्यक्षता, प्रणव प्रेम एवं संजीव कुमार झा के संयोजन एवं अंशु मिश्रा के संचालन में आयोजित आजाद जी के बलिदान दिवस पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरनिगम मेयर बैन प्रिया संजीव झा, विशिष्ट अतिथि बनगांव के पूर्व मुखिया धनंजय झा,रमाज सेवी डा रमण झा, विनोद नारायण झा, पारस झा,समीर पाठक, गोपाल झा, विणय झा, रौशन सिंह धोनी, मनीष चौधरी,आषुतोष राय उर्फ भगवान राय, एडवोकेट नर्मदा झा, एडवोकेट सूर्य प्रकाश झा, मृत्युंजय कुमार झा छोटे, गजमोहन झा, रौशन माधव के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले रिटायर्ड सैनिक प्रवीण झा को आजाद जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद जी के भव्य प्रतिमा लगाने पर विशेष बल दिया। सभा को संबोधित करते हुए बनगांव पूर्व मुखिया धनंजय झा एवं राजनेता सह समाजसेवी डा रमण झा ने समवेत स्वर में चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा लगाने पर हरतरह से सहयोग का आश्वासन देते हुए आजाद जी के जन्मजयंती से पूर्व प्रतिमा लगाए जाने कि बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निगम मेयर बैन प्रिया ने कहा कि महान देशभक्त पंडित चंद्रशेखर आजाद ऐसे क्रांतिवीर हुए जिनके नाम से अंग्रेज डर से थर थर कांपते थें।उन्होने जब अपना आत्मबलिदान देकर चिर निन्द्रा में लीन हो गए उसके बावजूद अंग्रेजी अधिकारी उनके शरीर को तब तक हाथ नहीं लगाया जब तक हुए उनके निधन के लिए आश्वस्त नही हुए।मेयर ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद ने अपने माता पिता की परवाह किये बिना निस्वार्थ पूर्वक जाति धर्म से ऊपर उठकर भारत को आजादी दिलाने में अपना आप आत्म उत्सर्ग किया।श्री मति बैन प्रिया ने आजाद जी के आदमकद प्रतिमा लगाने पर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने अपने स्तर एक यात्री सेड भी आजाद स्मृति स्थल के पास देने का वादा करते हुए स्थल को भव्य रूप बनाने में हर तरह के सहयोग का वादा किया।
सर्वसम्मति से बनगांव पूर्व मुखिया धनंजय झा की अध्यक्षता और सहरसा के पूर्व निर्विरोध पार्षद मिथिलेश झा एवं रिटायर्ड शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर के संयोजन में आजाद जी के आगामी जन्मजयंती से पूर्व प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।कार्यक्रम को सफल करने में शैलेश कुमार झा, खुशी भारद्वाज,अभिषेक सोनू, चंद्रभाल शुलपानी,किशोर झा,अंशु मिश्रा,सूरज कुमार,आनंद कुमार, जय जय राम महतो,राकेश कुमार, सुरज कुमार चुन्नू,सागर कुमार, रिक्की कुमार,नटवर कुमार,केशव मिश्रा,पारस कुमार झा, सहित आजाद युवा विचार मंच के अन्य युवाओं का योगदान अतुलनीय रहा।
सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा
1804 स्कूलों में शनिवार तक लगेगा विशेष बूथ, छूटे हुए लोगों को भी किया जाएगा कवर जिले में 93 प्रतिशत...






















