सहरसा। विकास कुमार। फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित भव्य निशान यात्रा में बाबा श्याम का विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। यह निशान यात्रा श्री भीमसेरिया धर्मशाला से प्रारंभ होकर मोसोमात पोखर और कपड़ा पट्टी होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई श्री श्याम मंदिर पहुंची।इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते हुए बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार के मुख्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रोहित तुलस्यान, आनंद भीमसेरिया, बिपुल दहलान, राज अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनीष पचेरिया, आदित्य मित्तल, मंटू भीमसेरिया, श्रवण खेतान, नितेश अग्रवाल और संजय मस्कर ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इस यात्रा को भव्य बनाया।निशान यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा की व्यवस्था की गई थी। मंदिर पहुंचने पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा पानी की सेवा दी गई। जबकि राजेश जादूका द्वारा रियल जूस की सेवा प्रदान की गई। शहर भ्रमण के दौरान ओमप्रकाश खेमका द्वारा उनके आवास के सामने पानी की सेवा दी गई जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।निशान यात्रा के समापन पर श्री श्याम मंदिर में शाम 7:00 बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह निशान यात्रा हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन आयोजित की जाती है। जिसमें शहर के सभी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा देखा गया।
निशान यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।श्री श्याम मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में भागीदारी की अपील की।
सीतामढ़ी – फाइलेरिया मुक्त जिले का संकल्प: स्कूलों में बूथ लगाकर बच्चों को खिलाई जा रही दवा
1804 स्कूलों में शनिवार तक लगेगा विशेष बूथ, छूटे हुए लोगों को भी किया जाएगा कवर जिले में 93 प्रतिशत...






















