नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। खबर सहरसा से है जहां सहरसा में नामी कंपनी Prince Pipes and Fittings Ltd. के नाम पर चल रही फर्जी फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है।
कंपनी की शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने पॉलिटेक्निक ढाला के समीप इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोसी इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली Prince Pipes ब्रांड के पाइप बरामद किए गए, जिन पर कंपनी का ट्रेडमार्क लगाकर बाजार में सप्लाई की तैयारी थी।
प्रशासन ने मौके से बड़ी खेप जब्त कर ली है। कंपनी के जांच अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के नाम पर दूसरी फैक्ट्री द्वारा पाइप बनाना ट्रेडमार्क का उल्लंघन है और ग्राहकों को भ्रमित कर नकली सामान बेचा जा रहा था। वहीं फैक्ट्री संचालक ने आरोपों से इनकार किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि नकली पाइप का यह कारोबार कब से और कहां-कहां तक फैला हुआ था।
अररिया – खैरा चंदा में रसगुल्ला निर्माण इकाई पर उठे सवाल, मिलावटी मिठाई बनाने की शिकायत जांच की मांग
मिन्टू राय नज़रिया न्यूज़ अररिया। नरपतगंज/अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा चंदा, वार्ड नंबर 4 में प्राथमिक विद्यालय एवं बजरंगबली...












