• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पटना – टिकाऊ कृषि एवं हरित विकास विषय पर कृषि अनुसंधान परिसर पटना में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

पटना – टिकाऊ कृषि एवं हरित विकास विषय पर कृषि अनुसंधान परिसर पटना में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

February 15, 2024
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन/पारिवारिक विवाद में महिला सहित तीन लोगों से मारपीट, छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में 31.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक भी बरामद; आरोपी फरार

October 14, 2026
पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

October 14, 2026
राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

October 14, 2026
अररिया – अररिया में डांडिया नाइट पर झूमीं महिलाएं।

अररिया – अररिया में डांडिया नाइट पर झूमीं महिलाएं।

October 13, 2026
नरपतगंज -नरपतगंज के खैरा गढ़िया में हुई थी घटना, 29 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नरपतगंज -नरपतगंज के खैरा गढ़िया में हुई थी घटना, 29 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 13, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 12, 2026
दुर्गा पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

दुर्गा पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

October 12, 2026
अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पलासी पुरानी रंजिश में मारपीट व छिनतई का आरोप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

October 12, 2026
काम, वासना और प्रलोभन से ढका रहता है ज्ञान-विवेक, संविधान का पालन ही कल्याण का मार्ग: श्रीकृष्ण

काम, वासना और प्रलोभन से ढका रहता है ज्ञान-विवेक, संविधान का पालन ही कल्याण का मार्ग: श्रीकृष्ण

October 12, 2026
पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन

पलासी में जनता दरबार में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 4 का निष्पादन

October 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पटना – टिकाऊ कृषि एवं हरित विकास विषय पर कृषि अनुसंधान परिसर पटना में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

by Office Araria
February 15, 2024
0
पटना – टिकाऊ कृषि एवं हरित विकास विषय पर कृषि अनुसंधान परिसर पटना में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 958

नजरिया न्यूज बयूरो पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 13 फरवरी 2024 को कृषि में उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में एक समेकित प्रयास के रूप में “टिकाऊ कृषि- उत्पादकता और हरित विकास” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में लगभग 100 हितधारकों ने भाग लिया, जिसमें वैज्ञानिक, विद्यार्थी, किसान तथा निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मी मौजूद थे | संस्थान ने राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी), एवं बिहार उत्पादकता परिषद, पटना और उद्योग भागीदार के रूप में इंडिया पोटाश लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से इस संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें हरित विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व को रेखांकित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया और विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ने प्रक्षेत्र का भी भ्रमण किया |

उद्घाटन सत्र में श्री जे.के. सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, पटना ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी एवं हरित विकास और टिकाऊ कृषि की जागरूकता बढ़ाने और जलवायु स्मार्ट हस्तक्षेप, उत्पादकता वृद्धि, हरित विकास और नीतियां बनाने जैसी टिकाऊ तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. राजीव रंजन (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.), निदेशक, आईसीआरओ ने कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम जैसी सरकारी पहल के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने बदलती जलवायु के संदर्भ में हरित विकास की चुनौतियों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए |

डॉ. रामेश्वर सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना ने अपने संबोधन में प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में बताया और हरित विकास को बढ़ाने के लिए नई शोध पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिथेन उत्सर्जन को कम करने की तकनीक के रूप में प्रति किलोग्राम मांस और दूध उत्पादन में पानी के उपयोग को कम करने के साथ-साथ पशुधन उत्पादकता को बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया।

डॉ. अनुप दास, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने बताया कि कृषि के सामने तीन प्रमुख चुनौतियां हैं: प्रति इकाई क्षेत्र उत्पादकता बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और हरित विकास पर कार्य। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें नाइट्रोजन और जल उपयोग दक्षता में सुधार और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना जो राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान की प्राथमिकता में शामिल है। डॉ. दास ने विभिन्न हरित विकास के तकनीकों, जैसे अनुकूलित उर्वरक अनुप्रयोग, कुशल सिंचाई प्रणाली, जैव-उर्वरक और संरक्षण कृषि को बढ़ावा देने के विषय में चर्चा की।

डॉ. बिकाश दास, निदेशक, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर ने स्थानीय रूप से उपलब्ध, कम उपयोग वाले फलों और सब्जियों के संरक्षण और उपभोग के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि ऐसा करके, हम हरित विकास में क्रान्ति ला सकते हैं, जिससे फल और सब्जियों को दूसरे जगह से लाना नहीं होगा और परिवहन की आवश्यकता भी कम हो जाएगी। साथ ही उन्होंने मृदा स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए बायोमास मल्चिंग और जीरो टिलेज जैसी हरित कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया।

डॉ. राज कुमार जाट, बीआईएसए, पूसा ने अपने संबोधन में सतत् हरित विकास पर जोर देने के साथ भारत में जलवायु-अनुकूल कृषि पर केंद्रित पहलों के बारे में जानकारी दी।

तकनीकी सत्र का आयोजन डॉ. रामेश्वर सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें डॉ. बिकाश दास, निदेशक, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर सह-अध्यक्ष के रूप में मौजूद थे | इस सत्र में श्री राजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, पटना ने हरित वित्तपोषण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नालंदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और डीन डॉ. सपना ए. नरूला ने टिकाऊ कृषि व्यवसाय पर चर्चा की। नालंदा विश्वविद्यालय के डॉ. मुनीर अहमद मैग्री ने झारखंड केस स्टडीज के साथ आदिवासी आजीविका पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर चर्चा की। आर्यभट्ट सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी, पटना के प्रमुख डॉ. राकेश कुमार सिंह ने टिकाऊ कृषि में नैनोटेक्नोलॉजी की भूमिका पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार, आयोजन सचिव, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग; डॉ. कमल शर्मा, प्रमुख, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन प्रभाग; डॉ. उज्ज्वल कुमार, प्रमुख, सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग; डॉ. वीरेंदर कुमार, उप निदेशक, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, श्री बी.के .सिन्हा, महासचिव, राज्य उत्पादकता परिषद; डॉ. संतोष कुमार; डॉ. रजनी कुमारी; डॉ. धीरज कुमार सिंह; डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अकरम अहमद; डॉ. अनिर्बाण मुखर्जी; डॉ. पी.के. सुंदरम; डॉ. कुमारी शुभा; डॉ. कीर्ति सौरभ; डॉ. मनीषा टम्टा, डॉ. अभिषेक कुमार दूबे; डॉ. सौरभ कुमार; डॉ. सोनका घोष, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. बांडा साईनाथ, श्री संजय राजपूत, श्री उमेश कुमार मिश्र समेत अन्य कर्मी मौजूद थे |

Share this on WhatsApp
Share204Tweet127Share51
Office Araria

Office Araria

Related Posts

स्वास्थ्य संस्थानों पर गर्भनिरोधक सामग्रियों की आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

स्वास्थ्य संस्थानों पर गर्भनिरोधक सामग्रियों की आपूर्ति श्रंखला प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

by Office Araria
October 1, 2026
0

पटना। वित्तीय वर्ष 2025-26 तक Family Planning Logistic Management Information System (FPLMIS) के माध्यम से राज्य स्तर से लेकर स्वास्थ्य...

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण

by Office Araria
October 1, 2026
0

• सहयोगी संस्था द्वारा सराय थाना परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम • कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने की शिरकत...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन/पारिवारिक विवाद में महिला सहित तीन लोगों से मारपीट, छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में 31.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक भी बरामद; आरोपी फरार

October 14, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • पलासी जमीन/पारिवारिक विवाद में महिला सहित तीन लोगों से मारपीट, छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी
  • पलासी में 31.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक भी बरामद; आरोपी फरार
  • पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
  • राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In