नजरिया संवाद दाता बारसोई कटिहार।
बारसोई नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने शुक्रवार को नव-नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजू कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि द्वय ने क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति से एसडीओ को अवगत कराया।
मुलाकात से पूर्व रिंकू सिंह ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बारसोई नगरवासियों की ओर से एसडीओ राजू कुमार का स्वागत किया। बातचीत के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि बारसोई क्षेत्र में समयानुसार अपेक्षित विकास नहीं हो सका है, जिसका प्रमुख कारण यहां की भौगोलिक जटिलताएं हैं।
उन्होंने बताया कि बारसोई प्रखंड के बीचो-बीच कई नदियां बहती हैं, जबकि पर्याप्त पुल-पुलियों का अभाव है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में कई सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे आवागमन की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है, लेकिन नदियां आज भी विकास के मार्ग में बड़ी बाधा बनी हुई हैं।
प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि एक ओर प्रखंड में नदियों का जाल है, वहीं दूसरी ओर बिहार-बंगाल की सीमा पर बहने वाली बड़ी नदी भी विकास में अवरोध उत्पन्न कर रही है। उन्होंने बताया कि मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिनाजपुर का जिला मुख्यालय रायगंज स्थित है, लेकिन राज्य सीमा पर नदी होने के कारण दोनों क्षेत्रों के बीच वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो पाता।
उन्होंने कहा कि पूर्व में बिहार और बंगाल, दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि यदि वाहिन पुल या कुचिया मोड़ घाट पर पुल का निर्माण हो जाता है, तो क्षेत्र का विकास तेजी से संभव हो सकेगा।
एसडीओ राजू कुमार ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू
मुजफ्फरपुर जिले में घातक बीमारी फाइलेरिया (हाथीपांव) के समूल नाश के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन अभियान का...























