नजरिया न्यज पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक मिलर हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के आगमन पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्री नितिन नवीन जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और निरंतर जनसेवा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं उपस्थित नेताओं ने श्री नितिन नवीन जी के व्यापक संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठनात्मक विस्तार के साथ पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।























