नजरिया न्यूज़ दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार जिले में संध्या गश्ती के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा वाहन के वैध कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा अपराधों की रोकथाम करना है।
दरभंगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।












