नजरिया न्यूज, अररिया। सोमवार को सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने मदनपुर थाना में थानाध्यक्ष के पद पर योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता के सहयोग व तालमेल बना कर काम किया जाएगा। क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण लगाना, शराब की खरीद बिक्री पर रोक व क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यस्था बनाना उनकी पहली प्रथमिकता होगी।
लोगों के बीच बढ़ रहे अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा।क्षेत्र की जनता अपनी समस्या निःसंकोच लेकर हमेशा मिल सकते हैं।समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराबियों और शराब कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के अपराधों को नहीं बख्शा जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना अपराध पर लगाम लगाना संभव नहीं है। उन्होंने जनता से भी अपील किया कि थाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस का सहयोग करें।
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नजरिया न्यूज़, आरएस/अररिया। विकाश प्रकाश। आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे गुरुवार देर रात एक युवक के गंभीर...






















