कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
भारत सरकार के तत्वाधान व महेंद्र प्रताप कमांडेंट 52 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी भलुआ स्थित गरैया वार्ड संख्या 05 में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें डॉक्टर मनोज जाट, चिकित्सा पदाधिकारी 52वी वाहिनी अररिया के द्वारा स्थानीय नागरिकों को जांच के उपरांत दवाइयां का वितरण किया गया। जिसमे कुल पुरुष-36, महिला-42 और बच्चे-08 कुल- 86 मरीजों का इलाज किया गया ।
साथ ही, डॉक्टर मनोज जाट द्वारा स्थानीय लोगो को खान-पान, खुद की साफ-सफाई और नशा को छुड़ाने हेतु परिवारजनो को जागरूक तथा बेटी बचाओ बेटी बढाओ के प्रति भी स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रो में वैसे लोग जो किसी ना किसी आभाव में उपचार से वंचित रह जाते है उनके लिए सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर के माध्यम से जन-जन तक सुविधाओ को पहुँचाना बल के मुख्य कार्यो में शामिल है| इस सुविधाओ के मद्देनजर स्थानीय लोग काफी उत्साहित है और सशस्त्र सीमा बल के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है| इस कार्यक्रम में सीमा चौकी प्रभारी भलुआ सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र मेहता, आरक्षी वरुण सिंह , आरक्षी सचिन कुमार और अन्य जवान उपस्थित थे|























