भारत नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान खड़े दोनों देश के जवान।
कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार को एसएसबी 52 वीं बटालियन के जवान एवं नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त गश्ती की। संयुक्त गश्ती अभियान में एसएसबी 52 वीं बटालियन के सी कंपनी लैलौखर के उप कमांडेंट सी विवेक तथा सोराभग एपीएफ नेपाल के डीएसपी उपेंद्र भस्याल और बीओपी नोचा ऐपीएफ का इंस्पेक्टर जयकुमार महतो तथा अन्य जवान मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप कमांडेंट सी विवेक ने बताया कि समय-समय पर भारत नेपाल सीमा पर दोनों देशों के जवानों के साथ संयुक्त गति अभियान चलाया जाता है। जिससे दोनों देशों के सेनाओं के बीच आपसी संबंध, भाईचारा बना रहे तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान होता रहता है। क्योंकि दोनों देशों के संबंध बेटी रोटी का है। इस खुली सीमा से गलत तबके के लोग सीमा का उपयोग ना कर सके इसके लिए गश्ती के बहाने दोनाें देशों के जवानों एक दूसरे के साथ क्षेत्र को जानते हैं।
दोनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय, संयुक्त अभियान, नशीले पदार्थों, हथियार/गोला-बारूद की तस्करी, मानव तस्करी, सोने, चांदी की तस्करी, तीसरे देश के नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश/निकास पर इंटेल की साझेदारी पर आम हितों पर चर्चा की गई।
अधिकारियो द्वारा संभावित तस्करी मार्गों, आगे और पीछे के संपर्कों का भी विश्लेषण किया गया।एसएसबी और एपीएफ नेपाल दोनों ने आने वाले समय में भी अपने स्वस्थ समन्वय और मैत्रीपूर्ण संबंधों को जारी रखने की बात कही, जिसके साथ बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से समाप्त हुई।























