नजरिया न्यूज। भरगामा।
रविवार को “गांव चलो अभियान के तहत आडवाणी नगर मंडल के शंकरपुर शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या
प्रवास में शक्ति केंद्र शंकरपुर और गजवी के बुथ संख्या 249,250,251,252,253,254 पर गाँव चलो अभियान के तहत प्रवास किया गया। जनसंपर्क के दौरान आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यों की चर्चा की गई।
आडवाणी नगर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया ने कहा “गांव चलो अभियान” 4 फरबरी से शुरुआत किया गया जो रविवार 11फरबरी तक किया गया। प्रवास के दौरान काफी सुखद अनुभव रहा लोगों में केन्द्र सरकार के प्रति फिर से भरोसा जताने का निर्णय लिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता की टीम बनाकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में प्रवास करेंगें।
इस अभियान में जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ट व्यक्तियों से भेंट, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट, युवाओं, किसान समूह व्यवसाई समूह से भेंट, प्रतिभावान विद्यार्थी खिलाड़ियों से भेंट, धार्मिक स्थल का निरीक्षण, छात्र नेताओं से मुलाकात, विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क, प्रभावी मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से मुलाकात, स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट करना, धार्मिक स्थलों का दर्शन, अनुसूचित जाति जनजाति मोहल्ले में जाना, लाभार्थी संपर्क व सोशल मीडिया पर अपलोड करना। चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट करना। पार्टी में नए शामिल हुए व्यक्तियों से मिलना। स्थानीय खेलों की गतिविधियों में भाग लेना। वहीं उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ प्रस्तावित नारे हैं ”घर-घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश, आगे बढ़ेगा गांव आगे बढ़ेगा देश” एवं मोदी का एक ही सपना, विकसित बने हर गांव अपना” “वहीं मोदी की गारंटी पर है विश्वास, गांव-गांव पहुंच विकास” प्रमुख है। प्रवास में मंडल अध्यक्ष आडवाणी नगर कौशल सिंह भदौरिया, गजेंद्र दास, रघुनंदन साह, ओमप्रकाश कुंवर टार्जन, संजय मिश्रा, विमल सिंह, शशिकांत राय, शालीग्राम मेहता, सुमन मिश्रा, आशिष सिंह, प्रदुम्न सिंह, उद्यानंद ऋषिदेव चंदन मेहता, लाल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।























