• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में, भारत ने विभिन्न वैश्विक मापदंडों और सार्वभौमिक मानकों में तेजी से वृद्धि प्राप्त की है: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में, भारत ने विभिन्न वैश्विक मापदंडों और सार्वभौमिक मानकों में तेजी से वृद्धि प्राप्त की है: डॉ. जितेंद्र सिंह

February 10, 2024

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 27, 2026
पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

October 27, 2026
पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

October 27, 2026
सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

सिकटी के धुमगढ़ में धुमधाम से मनी लक्ष्मी पूजा, भव्य मेला का भी आयोजन, भक्ति जागरण का कार्यक्रम आज, विधायक विजय कुमार मंडल करेंगे उद्घाटन

October 27, 2026
सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

सहरसा – दीपावली एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम में विशेष बैठक आयोजित

October 27, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, 2027-31 की संबद्धता को लेकर जांच

October 27, 2026
सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

सिकटी – सिकटी के बरदाहा हाई स्कूल में POCSO एक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिया गया ‘बोलो, बचाओ, बताओ’ का मंत्र

October 27, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, बिना नंबर का टोटो जब्त

October 26, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

October 26, 2026
सिकटी – सिकटी हत्याकांड का खुलासा: चाचा समेत दो गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में पंकज की हत्या

सिकटी – सिकटी हत्याकांड का खुलासा: चाचा समेत दो गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में पंकज की हत्या

October 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में, भारत ने विभिन्न वैश्विक मापदंडों और सार्वभौमिक मानकों में तेजी से वृद्धि प्राप्त की है: डॉ. जितेंद्र सिंह

by Kumar Shrivastav
February 10, 2024
0
नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में, भारत ने विभिन्न वैश्विक मापदंडों और सार्वभौमिक मानकों में तेजी से वृद्धि प्राप्त की है: डॉ. जितेंद्र सिंह
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 173

==
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर 2023 तक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है

प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, नई दिल्ली, 10फरवरी।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; प्रधानमंत्री कार्यलय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह नई दिल्ली में टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन ‘द बिग शिफ्ट – मेजरिंग द फोर्सेज ऑफ चेंज’ को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में, भारत ने विभिन्न वैश्विक मापदंडों और सार्वभौमिक मानकों में तेजी से वृद्धि प्राप्त की है
उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में उभर कर आया है और हम वर्ष 2014 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें स्थान पर थे, हम 41 पायदान ऊपर आए हैं, आज हम दुनिया में 40वें नंबर पर हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, वैश्विक स्तर पर भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यह तीव्र गति से बढ़ते यूनिकॉर्न का घर है।

उन्होंने कहा “वर्ष 2014 में केवल 350 से अधिक स्टार्टअप से, भारत ने 300 गुना से अधिक वृद्धि की है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में लाल किले की प्राचीर से ‘स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया’ का आह्वान करने और वर्ष 2016 में विशेष स्टार्टअप योजना की शुरूआत करने के बाद, आज हमारे पास 110 से अधिक यूनिकॉर्न के अलावा 1,30,000 से अधिक स्टार्टअप हैं”।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यद्यपि देश में प्रतिभा की कमी कभी नहीं थी, लेकिन परिवेश को सक्षम बनाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया।

उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेन्lद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए अंतरिक्ष सुधारों ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की गोपनीयता के रहस्य से पर्दा हटा दिया। अंतरिक्ष क्षेत्र के खुलने से, आम जनमानस चंद्रयान-3 और आदित्य जैसे मेगा अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रक्षेपण को देखने में सक्षम हुई है”।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, चार-पांच वर्ष पूर्व हमारे पास अंतरिक्ष क्षेत्र में सिर्फ एक स्टार्टअप था, आज इस क्षेत्र के खुलने के बाद हमारे पास लगभग 190 निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप हैं, जबकि उनमें से पहले वाले उद्यमी भी बन गए हैं। उन्होंने कहा, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर 2023 तक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, यद्यपि हमारे अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम की शुरूआत वर्ष 1969 में हुई थी, जिस वर्ष अमेरिका ने चंद्रमा पर प्रथम मानव उतारा था, हम तेजी से अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले देशों के बराबर पहुंच गए और पिछले वर्ष चंद्रयान-3 ने दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर ऐतिहासिक लैंडिंग की, जहां पहले किसी ने लैंडिग नहीं की।

उन्होंने कहा भारत के भविष्य के आर्थिक विकास के वाहक के रूप में जैव प्रौद्योगिकी की पहचान करते हुए, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि हमारी जैव अर्थव्यवस्था का मूल्य वर्तमान में लगभग $ 140 बिलियन है, जो एक दशक पहले $ 10 बिलियन था।, आज 6,300 से अधिक बायोटेक स्टार्टअप और 3,000 से अधिक एग्रीटेक स्टार्टअप हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “भारत में हमारे पास विशाल जैव संसाधन हैं, हिमालय में जड़ी-बूटियां, अरोमा मिशन नए अवसरों का सृजन कर रहा है, जबकि 7,500 किलोमीटर से अधिक के समुद्र तट के साथ भारत की विशाल समुद्री संपदा का दोहन करने के लिए डीप ओशन मिशन की शुरूआत की गई है”।

 

यह कहते हुए कि “अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन” वैज्ञानिक अनुसंधान में एक बड़े सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल का मार्ग प्रशस्त करेगा, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनआरएफ संयुक्त राज्य अमेरिका के एनआरएफ से बेहतर मॉडल होगा।

उन्होंने कहा “एनआरएफ बजट में पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये की फंडिंग की परिकल्पना की गई है। जिसमें से लगभग 60% -70%, गैर-सरकारी स्रोतों से प्राप्त होने का अनुमान है”।

यह दोहराते हुए कि साइलो का युग समाप्त हो गया है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, एनआरएफ सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच एकीकरण की कल्पना करता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) – 2020 की सिफारिशों के अनुसार देश में वैज्ञानिक अनुसंधान की उच्च स्तरीय सामरिक दिशा प्रदान करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इनोवेटर्स, आरएंडडी और स्टार्टअप्स के लिए यह संभवतः सबसे बेहतर समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक सही पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान किया है जो नवाचार का समर्थन करता है और उसमे वृद्धि करता है, उद्यमशीलता को विकसित करता है और एक संपन्न उद्योग को बढ़ावा देता है।

यह उल्लेख करते हुए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें अतीत की स्वयं द्वारा थोपी गई जंजीरों से मुक्ति दिलाई, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने लगभग 2,000 अप्रचलित नियमों को खत्म कर दिया और अर्थव्यवस्था को नियंत्रणमुक्त कर दिया, जो पहले एफडीआई को आकर्षित करने और विकास को गति देने के लिए हानिकारक साबित हुए थे।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुनिया भारत के नेतृत्व की प्रसंशा कर रही है, उन्होंने कहा कि हम जलवायु परिवर्तन से निपटने, हरित ऊर्जा और शून्य उत्सर्जन की दिशा में अपने प्रयासों और पिछले वर्ष जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल में ऐतिहासिक वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) की शुरूआत करने की दिशा में दुनिया से आगे निकल रहे हैं।

आज दुनिया भारत के नेतृत्व का इंतजार कर रही है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत”@2047 के वास्तुकार होंगे।

Share this on WhatsApp
Share200Tweet125Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

by Om Prakash Agrawal
October 28, 2026
0

कालरी की जमीन पर तीन ताला आलीशान निर्माण, बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा काम बिरसिहपुर सबेरिया और सुरक्षा विभाग...

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

by Om Prakash Agrawal
October 27, 2026
0

दूसरी पत्नी के लिए पहली पत्नी की जान का दुसमन बना पति जो कभी खाई थी सांथ रहने की कसमे...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 28, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

October 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल
  • पलासी की चार पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक, बच्चों की सुरक्षा पर जोर
  • पलासी चौक पर बुजुर्ग की बहू व पोते को लेकर सीएनजी चालक फरार, दो हिरासत में

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In