नजरिया न्यूज। भरगामा।
शनिवार को “गांव चलो अभियान के तहत भरगामा मंडल के आदि रामपुर शक्तिकेन्द्र भरगामा के बूथ संख्या 324 पर जनसंपर्क कर आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यों की चर्चा की गई।
भाजपा जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता ने कहा “गांव चलो अभियान” 4 फरबरी से 11 फरबरी तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता की टीम बनाकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में प्रवास करेंगें।
इस अभियान में जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ट व्यक्तियों से भेंट, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट, युवाओं, किसान समूह व्यवसाई समूह से भेंट, प्रतिभावान विद्यार्थी खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से मुलाकात, विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क, प्रभावी मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से मुलाकात, स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट करना, धार्मिक स्थलों का दर्शन, अनुसूचित जाति जनजाति मोहल्ले में जाना, लाभार्थी संपर्क व सोशल मीडिया पर अपलोड करना। चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट करना।
पार्टी में नए शामिल हुए व्यक्तियों से मिलना। स्थानीय खेलों की गतिविधियों में भाग लेना। वहीं उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ प्रस्तावित नारे हैं ”घर-घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश, आगे बढ़ेगा गांव आगे बढ़ेगा देश” एवं मोदी का एक ही सपना, विकसित बने हर गांव अपना” “वहीं मोदी की गारंटी पर है विश्वास, गांव-गांव पहुंच विकास” प्रमुख है। प्रवास में जिला उपाध्यक्ष सुधीर भगत, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सितांशु शेखर पिंटू, मंडल महामंत्री राजकुमार गुप्ता,शक्तिकेन्द्र प्रमुख अजय सिंह,अतिपिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष परमानंद मंडल, वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
चंद्रानंद झा चाणक्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, अजय सिंह, चंदन सिंह, ललित झा, बबलू सिंह, गणेश ऋषिदेव, सोनू मंडल, बूथ अध्यक्ष सोनु कुमार ,जयप्रकाश पोद्दार,जितेंद्र मुखिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।























