नजरिया न्यूज। भरगामा।
शनिवार को प्रखंड के जवाहर उच्च विद्यालय भरगामा में प्रखंड स्तरीय बसंतोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय व उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओ नें हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया।
प्रखंड के मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय के वर्ग 7, 8, 9 व 11 के छात्र-छात्राओं में कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में हिस्सा लिया। जबकि खेल के हर विधा में प्रथम स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं को अनुमंडल स्तर पर 12 एवं 13 फरवरी को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों से आए हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण माहौल में सभी खेल विधाओं को पूर्ण करने तथा खेल के महत्व से बच्चों को अवगत कराई।
छात्र छात्राओं के द्वारा लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड,200 मीटर दौड,400 मीटर दौड स्पर्धा करवाई गई। खेल के आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। मंच संचालक के रूप में शिव शंकर सुमन एवं बलवंत विक्रम उपस्थित थे। मौके पर मदन कुमार, विद्यानंद सिंह, सुमन कुमार सिंह, राजेश कुमार, मंजेश कुमार, बेचन पासवान, देव निरंजन चौधरी एवं प्रखंड स्तरीय सभी मध्य एवं उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
खेल मैदान पर भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल टीम मौजूद थे।























