समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
शशिकांत राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय एवं अखिलेश प्रताप सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह समिति के सचिव के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता शांति कुमारी ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम , दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में विस्तारपूर्वक चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों, रोगियों तथा उनके परिजनों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया । मौके पर विधिक जागरुकता शिविर में चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों, रोगियों तथा उनके परिजनों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका पूनम कुमारी एवं आमलोगों मौजूद थे।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















