बारसोई जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर संख्या एक और दो को जोड़ने वाली लिफ्ट के साथ बने पैदल पार पुल के निकट ही दूसरा पैदल पार पुल बनाने की तैयारी रेल प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर प्लेटफार्म संख्या दो पर प्लेटफार्म को बीच में टीन से घेर कर खुदाई करने की प्रक्रिया आरंभ हुई है। सूचना मिलते ही विधायक महबूब आलम ने बारसोई जंक्शन का निरीक्षण किया और निरीक्षण के उपरांत उन्होंने डीआरएम से दुरभाष पर बात करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पहले से ही एक नया और उच्च स्तरीय पुल प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर बना हुआ है। और उससे मात्र 50 से 60 मीटर की दूरी पर दूसरे पल का निर्माण बेईमानी है। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि बारसोई रेलवे प्लेटफार्म 500 मीटर से भी ज्यादा लंबा है। तथा पूर्वी छोड़ पर बने पुल संख्या एक को पुराना कहकर और मरम्मत करने के नाम पर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्लेटफार्म संख्या दो पर जाकर ट्रेन पकड़ने में रन ओवर होने का खतरा भी बना रहता है। क्योंकि बारसोई जंक्शन का मुख्य एंट्रेंस एक नंबर प्लेटफार्म पर है। वहीं पर टिकट बुकिंग भी है। और पुल संख्या एक टिकट बुकिंग के बहुत नजदीक है। तथा पहले से ही लोग टिकट कटा कर तुरंत पुल के सहारे दो नंबर प्लेटफार्म पर जाकर ट्रेन पकड़ लिया करते थे। परंतु अब प्लेटफार्म संख्या 2 में जाने के लिए लगभग 1 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। क्योंकि पुल पांच सौ मीटर कि दुरी पर स्थित है।
जिन लोगों को जल्दी होती है वैसे लोग रेल लाइन क्रॉस करके उस पर चले जाते हैं। जल्दी-जल्दी में महिला- पुरुष, बच्चे- बूढ़े, बीमार सभी रेल लाइन क्रॉस करते हैं। वहीं मुख्य रेल लाइन में हमेशा रेलगाड़ियां चलती रहती है। जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना रहती है। वहीं विधायक श्री आलम ने डीआरएम से मांग करते हुए कहा कि टिकट बुकिंग के निकट पूर्व का बना हुआ पुल संख्या एक के स्थान पर दूसरा पुल बनाया जाए या फिर प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर बनाया जाए पश्चिमी छोड़ पर पहले से ही पुल बना हुआ है। अब बीच में पुल बनने का कोई औचित्य नहीं है।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















