–एसपी ने तीन अंचल निरिक्षक व छः थानों में नए थानेदार की पोस्टिंग
नजरिया न्यूज़ अररिया(विकाश प्रकाश) – पुलिस अधीक्षक ने अमित रंजन ने शुक्रवार की शाम तीन अंचल निरिक्षक व छः थानों में नए थानेदार की पोस्टिंग की है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने जिलादेश जारी किया है।जिसमें पुनि दिनेश कुमार सिंह को अररिया अंचल पुलिस निरीक्षक,पुनि राजीव कुमार रंजन को रानीगंज अंचल पुलिस निरीक्षक,पुनि सतीश कुमार सिंह को फारबिसगंज अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। वही पुनि मनीष कुमार रजक को नगर थानाध्यक्ष,पुनि राघवेन्द्र कुमार सिंह को फारबिसगंज थानाध्यक्ष,पुनि राजीव कुमार आजाद को जोगबनी थानाध्यक्ष,पुनि कुमारी अंचला को महिला थानाध्यक्ष,पुअनी अमित कुमार को फुलकाहा थानाध्यक्ष,पुअनी धनोज कुमार गुप्ता को बथनाहा ओपी थाना अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को नव पदस्थापना स्थान पर जल्द योगदान करने का निर्देश दिया है।