सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई l बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे । वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेताम ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी हम सबों कि है। हमेशा कि तरह आपके सहयोग से क्षेत्र में शांति बनी रहेगी ऐसी हम आशा करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और उत्सव के समय अफवाह ना फैले, अफवाहों का शमन किस प्रकार करना है आप लोग भली भातीं जानते हैं। अफवाहों को फैलने से रोकें और समाज में असामाजिक तत्व पर नजर बनाए रखना तथा समय पर प्रशासन को आगाह करने की जिम्मेदारी भी आप लोग पूर्व की भांति निभाएंगे इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है। ज्ञात हो की बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम नए-नए बारसोई में अनुमंडल पदाधिकारी बनकर आए हैं। तथा जनप्रतिनिधियों के साथ यह उनकी पहली बैठक है।
वहीं इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने कहा कि पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्र जरूर लगवाएं। इतना ही नहीं कमेटी के सारे सदस्य परिचय पत्र लगाकर रहें तथा कमेटी के द्वारा वॉलिंटियर पंडाल के आसपास मंडराते रहें ताकि असामाजिक तत्व को किसी प्रकार का मौका ना मिले।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अंसारी ने कहा कि उत्सव के दौरान पुलिस के जवान क्षेत्र भ्रमण करते रहेंगे। वहीं इस अवसर पर अक्षय सिंह, पिंटू यादव ,रोशन अग्रवाल, शिव अग्रवाल , मोहम्मद यासीन, इत्यादि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र
प्रधान जिला न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने किया उद्घाटन बंदियों को अब मुलाकात में ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह नजरिया न्यूज़,...






















