• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
लखनऊ -विरासती कार्योंं में समृद्धि और स्वास्थ्य की परिकल्पनाओं को साकार करने की क्षमता बताते हुए प्राकृतिक खेती से कैंसर और किडनी खराब होने जैसे बेहद घातक बीमारी का समाधान करने का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्र दिया…

लखनऊ -विरासती कार्योंं में समृद्धि और स्वास्थ्य की परिकल्पनाओं को साकार करने की क्षमता बताते हुए प्राकृतिक खेती से कैंसर और किडनी खराब होने जैसे बेहद घातक बीमारी का समाधान करने का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्र दिया…

July 17, 2025
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

September 5, 2026

अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’

September 5, 2026

अररिया पलासी कनखुदिया में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने मारी बाजी

September 5, 2026
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

September 5, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

लखनऊ -विरासती कार्योंं में समृद्धि और स्वास्थ्य की परिकल्पनाओं को साकार करने की क्षमता बताते हुए प्राकृतिक खेती से कैंसर और किडनी खराब होने जैसे बेहद घातक बीमारी का समाधान करने का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्र दिया…

by Office Araria
July 17, 2025
0
लखनऊ -विरासती कार्योंं में समृद्धि और स्वास्थ्य की परिकल्पनाओं को साकार करने की क्षमता बताते हुए प्राकृतिक खेती से कैंसर और किडनी खराब होने जैसे बेहद घातक बीमारी का समाधान करने का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्र दिया…
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 146

रिपोर्ताज -दुग्ध समितियों के माध्यम से लाखों महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही हैं: मुख्यमंत्री

=पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के अमेठी, बरेली एवं मथुरा प्रोजेक्ट्स तथा कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

प्रजनक संघों की स्थापना की रूपरेखा विषय पर आधारित पुस्तिका का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया विमोचन …

अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज, लखनऊ : 15 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग एवं पशुधन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भारत में पशु नस्लों का विकास कार्यशाला’ का शुभारम्भ करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री योगी ने पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के अमेठी, बरेली एवं मथुरा प्रोजेक्ट्स तथा कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने प्रजनक संघों की स्थापना की रूपरेखा विषय पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों ने पशुधन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यां के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपने अनुभव साझा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासती कार्य और कैंसर तथा किडनी खराब होने जैसी बेहद ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी से मानव जाति को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा:
वर्तमान परिस्थितियों में केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड के अत्यधिक प्रयोग से कैंसर, किडनी खराब होने जैसी बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड के अत्यधिक प्रयोग के दुष्परिणाम हम सबके समक्ष दिख रहे हैं। यह केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड बरसात में बहकर नदियों को भी प्रदूषित करता है। यह रसायन जीव-जन्तुओं के साथ-साथ मनुष्यों के लिए भी हानिकारक हैं। इन चुनौतियों का सामना सबको मिलकर करना है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राकृतिक जीवन जीने के लिए प्राकृतिक खेती महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक खेती गो-आधारित खेती होती है, गोवंश उसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है।

पशुधन संरक्षण पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पशुओं की खुरपका एवं मुंहपका जैसी आदि बीमारियों से निपटने के लिए टीकाकरण के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही कर पशुपालकों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रही है। इन बीमारियां के टीकाकरण के संतृप्तीकरण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केन्द्र सरकार ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा,प्रदेश सरकार मिल्क प्रोड्यूसर इकाइयों को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। वर्तमान में राज्य में 05 मिल्क प्रोड्यूसर इकाइयां क्रियाशील हैं। इनमें झांसी, गोरखपुर, आगरा तथा वाराणसी आदि इकाइयां सम्मिलित हैं।
प्रदेश की दुग्ध समितियों के विषय में उन्होंने कहा: दुग्ध समितियां आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रही हैं। इन दुग्ध समितियों के माध्यम से लाखों महिलाएं रोजगार प्राप्त कर रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गो-आश्रय स्थल की कार्ययोजना को वर्ष 2018 में लागू किया गया। वर्तमान में 14 लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार की गौशालाओं के माध्यम से या सरकार द्वारा सहायता प्राप्त पशुपालकों द्वारा की जा रही है। प्रदेश में निराश्रित गोवंश से सम्बन्धित 03 योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से गोवंश संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। प्रथम योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार निराश्रित गो-आश्रय स्थलों के माध्यम से 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश की देखभाल करती है। दूसरी स्कीम सहभागिता योजना के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसके अन्तर्गत किसी पशुपालक को सरकार द्वारा 04 गोवंश प्रदान किये जाते हैं। इन गोवंश की देखभाल के लिए प्रत्येक माह 1500 रुपये प्रति गोवंश प्रदान किये जाते हैं। इस योजना के तहत 01 लाख 25 हजार पशुपालकों द्वारा 02 लाख से अधिक पशुधन की देखभाल की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तीसरी योजना के अन्तर्गत कुपोषित परिवारों को निराश्रित गो-आश्रय स्थलों से एक-एक दुधारू गाय उपलब्ध करायी गयी है। इन परिवारों को गोवंश की देखभाल के लिए प्रति गोवंश 1500 रुपये की धनराशि भी उपलब्ध करायी जाती है। अब तक 10 हजार से अधिक कुपोषित परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

किडनी खराब होने और कैंसर जैसी घातक रोग से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती करने का लाभ किसानों को बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-नजरिया न्यूज

प्रदेश में गो-सेवा आयोग निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था ठीक रखने तथा गोवंश की नस्ल सुधारने के अभियान को आगे बढ़ा रहा है। गो-सेवा आयोग को पशुपालकों व अन्नदाता किसानों को प्रशिक्षित करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुन्देलखण्ड के 07 जनपदों में भी प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह विशुद्ध रूप से गो-आधारित खेती है। यह कार्यक्रम अन्नदाता किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा। यदि किसानों की आमदनी बढ़ेगी, तो देश अवश्य समृद्धि के नये सोपान प्राप्त करेगा।
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मत्स्य उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में सम्मिलित है। आज से 10 वर्ष पूर्व इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। अण्डा उत्पादन तथा कुक्कुट पालन में भी उत्तर प्रदेश ने बड़ी छलांग लगायी है। प्रदेश में गोरखपुर, कानपुर तथा कन्नौज की डेयरी के सम्बन्ध में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया है। एन0डी0डी0बी0 अम्बेडकरनगर के चारा उत्पादन केन्द्र के विकास का भी कार्य करेगा, जिसके माध्यम से पशुपालकों को अच्छा चारा उपलब्ध हो सकेगा।
प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से देव नदी गंगा को नया जीवन प्रदान किया। उन्होंने गंगा जी की स्वच्छता के भागीरथ प्रयास को आगे बढ़ाने में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से सम्मान स्वरूप प्राप्त 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि नमामि गंगे परियोजना के लिए उपलब्ध करायी। गंगा जी की अविरल और निर्मल धारा में महाकुम्भ-2025 ने ऊँचाइयों को प्राप्त किया। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ गंगा, माँ यमुना तथा माँ सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में स्नान कर पुण्य की प्राप्ति की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय पंचायतीराज तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज यहां मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ कार्यशाला का शुभारम्भ किया जा रहा है। इस कार्यशाला को मुख्यमंत्री जी द्वारा समय देना पशुपालन के क्षेत्र में उनकी रुचि को दर्शाता है।
प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ‘गावो राष्ट्रस्य मातरः, पशु सेवा अस्माकम् धर्मः’ वाक्य को मुख्यमंत्री जी ने चरितार्थ और कृतार्थ किया है। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं। परिणामस्वरूप किसान समृद्धि के पथ पर अग्रसर होकर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में पशुपालन के विकास से सम्बन्धित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
अरुणाचल प्रदेश के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, डेयरी विकास मंत्री श्री गेब्रियल डेनवांग वांगसू, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, केन्द्रीय सचिव पशुपालन और डेयरी सुश्री अल्का उपाध्याय, केन्द्रीय अपर सचिव पशुपालन और डेयरी सुश्री वर्षा जोशी, केन्द्रीय पशुपालन आयुक्त श्री अभिजीत मित्रा, प्रदेश के प्रमुख सचिव पशुपालन श्री अमित कुमार घोष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
———

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

by Office Araria
September 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

by Office Araria
September 5, 2026
0

नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

September 5, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
  • अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
  • प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन
  • अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’
  • अररिया पलासी कनखुदिया में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने मारी बाजी

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In