बारसोई प्रखंड अंतर्गत कमरोल पंचायत में बनने वाले पंचायत सरकार भवन में बड़ी अनियमित बरती जा रही है। विभागीय पदाधिकारी के साथ सांठगांठ करके संवेदन द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है।उक्त भवन के दीवार के निर्माण में लोकल बालू का उपयोग हो रहा है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए उच्च स्तरीय जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक मासूम वारसी को कार्य की देखरेख करनी है। परंतु वह कभी कार्यस्थल पर नहीं आते हैं। जिसके चलते संवेदक और भी मनमानी करते हैं।
बता दे कि बुधवार कि जनता की शिकायत पर ग्रामीण कार्य विभाग के एक अभियंता ने स्थल निरीक्षण किया तथा वहां कार्य कर रहे मिस्त्री और संवेदक के मुंशी इत्यादि को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। परंतु ग्रामीण का कहना है कि यह सब सिर्फ दिखावा और खानापूर्ति है। विभागीय लोगों की सांठगांठ से सब कुछ हो रहा है। यहां तकनीकी सहायक या उच्च स्तरीय पदाधिकारी कार्य का निरीक्षण नहीं करते हैं। अन्य विभाग के पदाधिकारी इसमें क्या कर सकता है। वहीं कार्य स्थल पर लोकल बालू गिरा हुआ है इसके संबंध में संवेदक के लोगों द्वारा बताया जाता है कि जमीन के अंदर और निचले स्तर पर ऐसे बालू का उपयोग होना है। परंतु ग्रामीण का कहना है कि इसी बालू से दीवार जोड़ाई इत्यादि कार्य हो रहा है। वहीं विरोध जताने वालों में अमर कुमार, श्यामल राय, मुजफ्फरपुर हुसैन, मोहम्मद तसलीम, इमदाद अली, राजा कुमार, मुन्ना इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से शामिल है।
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम
नजरिया न्यूज़, रानीगंज(अररिया)। बलराम कुमार।अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...






















