अनुमंडल के सालमारी ओपी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत अंतर्गत तिलडांगी ग्राम निवासी मो.जमाल ने झूठे सड़क हादसे फंसाकर रंगदारी मांगने कि शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। दिए आवेदन में बताया है कि बीते 16 अप्रैल 2023 को सालमारी ओपी क्षेत्र के सालमारी बाजार स्थित बजाज मोटर साईकिल शोरूम के सामने कटिहार बलरामपुर राज्य सड़क एसएच 98 में एक सड़क हादसा हुआ था। ठीक उसी समय
मेरा ट्रेक्टर जो मेरा बेटा अब्दुल शकूर चला कर खेत जोताई करने जा रहा था।जो कि उक्त शो रूम के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उक्त हादसे में मेरे ट्रेक्टर और मेरे बेटे का कोई हाथ से नहीं है। परन्तु उक्त हादसे में मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। बता दें कि घटना कि ना तो स्थानीय थाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कि गई है और ना ही लाश किसी को देखने दिया गया था ठीक उसके विपरीत साज़िश करके मुझे एक पंचायती में बुलाया गया।
जो कि मृतक युवक के घर पर रखा गया था।वहां मृतक के परिजन और कथित सामाजिक पंचों ने मिलकर मुझे घेर कर डरा धमका कर अप्रत्याशित तरिके से पड़तारित कर जबरन 5 लाख 51 हजार रुपये कर्ज लेने के कागजात पर हस्ताक्षर करा दिया। जान मारने कि धमकी सुनकर मैं बहुत डर गया था। इसलिए वहां उनलोगों कि सारी बातों को मान लिया। इतना ही नहीं हस्ताक्षर करवा लेने के बाद भी मेरे ट्रेक्टर को मुझे वापस नहीं किया। तथा दूसरे दिन मेरे घर से मेरा दूसरा ट्रेक्टर भी जबरन उठाकर ले गया। वहीं मेरे दोनो ट्रेक्टर जिसका पंजीयन संख्या बीआर 39 के 7752 तथा बीआर 39 के 0323 है। वही मोहम्मद जमाल ने एसडीपीओ सहित पुलिस अधीक्षक और डीआईजी को भी आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करते हुए झूठे मुकदमे से बड़ी करने और दोनों ट्रैक्टर को वापस दिलाने की मांग की है। तथा सच्चाई का पता लगाने के लिए लाश निकालकर उसका पोस्टमार्टम करने की मांग की है।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















