संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी वहीं निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेट पहुंचे प्रशांत किशोर को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उनका इंतजार करते रहे और प्रशांत किशोर के मंच पर पहुँचते ही जय बिहार और जय जय बिहार के नारों से वातावरण जन सुराज मय हो गया वहीं लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वर्षों से आप अपना कीमती वोट देकर लोगों को राजा बनाया और आप जहाँ थे वहीं पर खड़े रह गए हैं
वहीं जो बोइयेगा वही काटियेगा आपने वोट दिया गुजरात के लिए इसीलिए गुजरात का विकास हो रहा है वहीं आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तो कौन करेगा वहीं बिहार में पैंतीस सालों से सत्ता में काबिज जदयू, बीजेपी एवं राजद पर तंज कसते हुए कहा कि आपने चार किलो चावल के लिए वोट किया वह आपको मिल रहा है
वहीं आपने गैस सिलेंडर के लिए वोट दिया वह भी आपको मिल रहा है वहीं आपको अपने बच्चों की चिंता करनी होगी दुसरा कोई भी आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा और प्रशांत किशोर ने कहा कि अपने बच्चों की चिंता लालू जी को है वहीं उनका बेटा नवीं भी पास नहीं है परंतु बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रयासरत हैं वहीं आप एक बार संकल्प लें कि आपका जिसने यह दुर्दशा किया है वहीं बिहार को लुटा है
उसे वोट नहीं देंगे वहीं जीवन में एक बार अपने बच्चों के लिए दें जन सुराज की सरकार बनी तो इस बार का दिवाली और छठ गरीबी और बेरोजगारी का अंतिम छठ और दिवाली होगा वहीं बिहार बदलाव में सभा में देवराज साह सुरेश पासवान रूबी सोएब मोहम्मद रागिब उर्फ बबलू फैसल जावेद यासीन भोला प्रसाद सिंह कुमुद् रंजन सिंह अबु अफुयान फारूक सिद्दीकी बदीउद दोजा सौरभ सुमन अन्य लोग उपस्थित





















