नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस चौकीदार सूर्यनारायण पासवान का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर फैल गई। वे 58 वर्ष थे। वहीं उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आदिरामपुर वार्ड संख्या 8 में किया गया वहीं उन्हें मुखाग्नि बडे पुत्र भीम पासवान ने दिया। श्री पासवान अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री छोड गये।
वहीं सांत्वना देने पहुंचे समाजसेवी अजय कुमार अकेला,जिप सदस्य सत्नारायण यादव, उदयचंद पासवान, चन्दमणि सिंह, विकास पासवान, आशीष पासवान, बिंदुल पासवान, जनार्दन पासवान, दिलीप पासवान, मुकेश पासवान, रामचंद्र पासवान व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।























