आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए कांड संख्या 220/25 में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मोहम्मद इरशाद उर्फ लड्डू,
पिता अनवारुल हक, निवासी हिंगवा वार्ड नं. 13 तथा नंदन कुमार, पिता जागो पासवान, निवासी हिंगवा वार्ड नं. 12, दोनों थाना भरगामा जिला अररिया शामिल हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना दिनांक 17 जून 2025 को घटित हुई थी, जिसमें आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत गंभीर आरोप दर्ज किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया अपर थानाध्यक्ष कनकलता ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और रानीगंज पुलिस हर आपराधिक घटना पर पैनी नजर बनाए हुए है।





















