आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज मुख्यालय स्थित लकड़ी ट्रैक्टर पलटने से उमेश ऋषिदेव की मौत हो गई थी वहीं मौत के मामले में सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा फिर से सड़क जाम कर दिया गया एवं विरोध प्रदर्शन किया जाने लगा अपर थानाध्यक्ष कनकलाता,
दरोगा रवि प्रसाद द्विवेदी एवं चंदन कुमार के समझाने बुझाने से जाम को हटाया गया बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे
इससे रानीगंज अररिया मुख्य मार्ग एन एच 327E पर जाम लग गया बताते चले की उमेश ऋषि देव उम्र 45 वर्ष पिता बिसेंदर ऋषिदेव की मौत ट्रैक्टर पलट जाने के कारण हो गई थी
रविवार को उनके शव को सड़क पर रखकर भी प्रदर्शन किया गया था, अपर थानाध्यक्ष कनकलता ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी





















