नजरिया न्यूज। भरगामा।
भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या किसी विशेष वर्ग में अधिकतम तीन तक सीमित है, हालांकि 1999 में चार लोगों को दिया गया था, लेकिन इस बार अब तक पांच लोगों को भारत रत्न से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न दिया जा रहा है। इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने की घोषणा कर चुकी है। यह पहली बार है जब एक साल में पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। इससे पहले 1999 में चार लोगों को दिया गया था। पीवी नरसिम्हा राव चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के फैसले से देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने वालों की संख्या 53 हो गई है पिछली बार 2019 में भारत रत्न पुरस्कार प्रणब मुखर्जी और मरणोपरांत भूपेंद्र कुमार हजारिका और नाना जी देशमुख को प्रदान किया गया था।
जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा श्वेत क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन, प्रखर किसान नेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं आर्थिक उदारीकरण के प्रणेता व पीवी नरसिम्हा राव को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा को लेकर भरगामा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कहा देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीनों व्यक्तियों को भारत रत्न देकर करोड़ों भारतवासियों का सम्मान किया है आज भाजपा नीत केंद्र सरकार देश के हर ऐसे व्यक्ति को सम्मानित कर रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगामी आसान ने चुनाव में मोदी जी की गारंटी का परचम फिर से लहराएगा।
प्रखंड भाजपा कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के इस कार्य के लिए गगनभेदी उद्घोष किया। मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सितांशु शेखर पिंटू,मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया,मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सन्नी वर्मा,मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास प्रखंड के मंडल पदाधिकारी,संयोजक ,सह संयोजक व कार्यकर्ता शामिल थे।























