– भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर हुआ भव्य स्वागत।
– बाबा सुंदरनाथ धाम की स्मृति चिन्ह भेंट, 2025 के लिए जीत का मंत्र दिया
नजरिया न्यूज़, अररिया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री एवं अररिया जिला के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अररिया जिला अध्यक्ष के निज आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें बाबा सुंदरनाथ धाम की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जेडीयू के जिला अध्यक्ष असीष पटेल, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, अररिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय कुमार झा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री कनकलता झा, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के जिला अध्यक्ष पंडित इंदुकांत मिश्रा, भाजपा नेता नागेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि राजा मिश्रा, आईटी सेल संयोजक संतोष झा, भाजपा नेता सुरेश लाल दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2025 विधानसभा चुनाव में अररिया की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर जनता के बीच सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को मजबूती से पहुंचाएं।
उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसंपर्क ही चुनावी जीत की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए भाजपा नेताओं ने आश्वस्त किया कि जिले में एनडीए एकजुट होकर 2025 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगा।





















