आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
एसएनबी कॉलेज प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी रानीगंज द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत एक भव्य विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने की, जबकि मंच संचालन नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती “सुमन झा” ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उन्हें प्रत्येक घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सशक्त व जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन गौरव त्यागी, दुष्यंत ठाकुर एवं हिमांशु ने किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पूर्वैं, मयानंद सिंह, धीरेश राय, प्रेमचंद दास, पूनम पासवान, रोशन राणावत, संजय झा, परमानंद मल्लिक, ज्योतिष मंडल, संजीत राज, चुन्ना कुमार, आजाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना रहा।





















