संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर 475 बोतल नेपाली शराब के साथ ही तस्कर को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए तस्कर का नाम सूरज कुमार मंडल है जो कनखुदिया वार्ड 3 का रहने वाला है वहीं पुअनि श्यामा सिंह के शिकायत पर शराब तस्कर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है वहीं दर्ज एफ आई आर में कहा गया है कि थाना में थे तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल के रास्ते मोटर साइकिल से काफी मात्रा में नेपाली शराब लेकर डकैता पलासी की तरफ से आ रहा है वहीं डकैता गांव के पास रुक कर आने- जाने वाले मोटर साइकिल पर नजर रखने लगी और इसी दौरान एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखा दिया पुलिस वाहन को देखते ही बाइक घुमा कर भागने लगा जिसे बलों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया है वहीं तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर लदा हुआ चार प्लास्टिक बोरा से 475 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद हुआ है वहीं पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि पकड़े गए शराब तस्कर को पूछताछ करने के बाद अररिया न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है





















